Showing posts with label भाजपा. Show all posts
Showing posts with label भाजपा. Show all posts

Wednesday, April 18, 2018

सिंह के बदले सिंह को ही चुना भाजपा ने

पत्रकार भीम सिंह सीहरा की कलम से...
आखिरकार आज भाजपा ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी। जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने आज भाजपा के  नए प्रदेशाध्यक्ष पद की शपथ ली। सिंह की नियुक्ति को लेकर कहा जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पंसद हैं। लेकिन वर्तमान में चल रहे घटनाक्रम को देखकर ऐसा लग रहा है कि नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की पंसद है। यानि सिंह के बदले में सिंह को ही लाया गया है। इसके कई सारे कारण साफ नजर आते हैं। शिवराज भले ही जनता की पहली पसंद हो, लेकिन चुनाव के मामले में अदभुत संगठनात्मक क्षमताओं वाले नरेंद्र सिंह ताेमर का कोई तोड़ पार्टी को नजर नहीं आ रहा है। वजह भी ठोस है। पिछले दो चुनाव में शिवराज और नरेंद्र सिंह ताेमर की जोड़ी ने जिस तरह से शानदार जीत दिलाई वह सबके सामने है। इस बार तोमर प्रदेशाध्यक्ष के लिए इच्छुक नहीं थे तो पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा, वीडी शर्मा, भूपेंद्र सिंह समेत अन्य कई नामों पर विचार किया। मगर मामला जमा नहीं। देर रात राकेश सिंह के नाम पर सहमति बनी या यूं कहें कि पहले से ही यह नाम तय था। इस नाम को तय करने में परदे के पीछे से भूमिका नरेंद्र सिंह की बताई जाती है। प्रदेशाध्यक्ष के साथ चुनाव प्रबंध समिति की घाेषणा कर दी गई और नरेंद्र सिंह तोमर को ही संयोजक बनाया गया। इशारा साफ है कि इस बार भी शिव-नरेंद्र की जोड़ी ही चुनाव लड़वाएगी। दूसरी तरफ मप्र में निकाली जा रही है किसान सम्मान यात्रा के पीछे भी तोमर का ही दिमाग बताया जाता है। किसान सम्मान यात्रा की अगुवाई तोमर के खास और पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत ही कर रहे हैं। रणवीर अभी किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हैं और तोमर ने ही उन्हें यह जिम्मेदारी दिलवाई थी। ऐसा लगता है कि चुनाव तक यह जोड़ी मिलकर काम करेगी और परिणाम यदि प्रतिकूल रहता है तो प्रदेश में मुखिया बदला जा सकता है।

क्या सच में मप्र पुलिस इतनी साहसी हो गई कि एक सत्ताधारी दल के मंत्री पुत्र को बेल्ट से पीट सके?

  क्या सच में मप्र पुलिस इतनी साहसी हो गई कि एक सत्ताधारी दल के मंत्री पुत्र को बेल्ट से पीट सके? अब तक तो यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन खबर दै...