Showing posts with label traffic police. Show all posts
Showing posts with label traffic police. Show all posts

Thursday, May 12, 2011

मप्र पुलिस ने समस्या तो बता दी, समाधान बताना भूल गए

bhopal court ke paas Advoket bhi kharid rahe hain ghatiya gudvatta vale halmet.
आम आदमी हाथ जोड़कर खरीद रहा है घटिया माल
भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में इन दिनों पुलिस द्वारा हेलमेट मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत हेलमेट नहीं पहनने वाले से 50 रुपए का चालान काटा जा रहा है। यहां तक तो सब ठीक है, लेकिन परेशानी वाली बात यह है कि इस चालान कटवाने के बाद जब व्यक्ति थोड़ा आगे जाता है तो उसके मन में एकमात्र भावना होती है हेलमेट खरीदने की। उसे अचानक फुटपाथ पर चलती हुई हेलमेट की दुकान मिल भी जाती है। जैसे ही चालान का मारा आदमी हेलमेट खरीदने पहुंचता है तो उसे घटिया गुणवत्ता वाला आईएसआई मार्क के बिना हेलमेट मिलता है। उसका भी दाम 500  रुपए बताया जाता है। जब ग्राहक बार्गनिंग करता है तो दुकानदार 300 से 350 रुपए में हेलमेट देने के लिए तैयार हो जाता है। ऐसा पहली बार देख रहे हैं जब दुकानदार अपनी मर्जी से आम आदमी को कोई घटिया सामान बेच रहा है और ग्राहक हाथ जोड़कर उस माल को खरीदने के लिए मजबूर है। यह सब हो रहा है पुलिस की बदइंतजामी के कारण। पुलिस ने चालान काटना तो शुरू कर दिया, लेकिन आम आदमी को यह नहीं बताया जा रहा है कि वह सही हेलमेट कहां से खरीदे? इस पर भी अगर कोई सवाल करे तो उसे आंखे दिखाई जाती है।

Asli, nakli helmet.

Jahan mili jagah vahi gaye Jam.


Ek sahi helmet ki pahchan

Bhopal me rajbhavan ke paas police cheking



क्या सच में मप्र पुलिस इतनी साहसी हो गई कि एक सत्ताधारी दल के मंत्री पुत्र को बेल्ट से पीट सके?

  क्या सच में मप्र पुलिस इतनी साहसी हो गई कि एक सत्ताधारी दल के मंत्री पुत्र को बेल्ट से पीट सके? अब तक तो यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन खबर दै...